गोण्डा।वैसे तो दीपों का त्यौहार दिपावली अपने में अलग ही मिठास घोले रहता है। लेकिन उस मिठास के साथ बाजारों में बनी स्पेशल मिठाइयों के बिना कुछ अधूरा सा महसूस होता है। तभी तो हर कोई इस त्यौहार में बिना मुंह मिठा करें बधाई नहीं देता। फिर चाहे वह गुड्डू हो या मुन्नी हर किसी का मिठाई देख मुंह में पानी आना लाजमी है। जिसके चलते दीपों के इस त्यौहार को देखते हुए शहर के नामचीन दुकानदारों ने मिठाइयों की तरह तरह की किस्मों को तैयार कर ग्रहकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। कहीं परवल तो कही आटे के स्पेशल लड्डू बना लोगों में मिठास घोल रहे।

दीपावली का त्यौहार गुरुवार को मनाया जाएगा। जिसके चलते बाजारों में अच्छी खासी रौनक बढ़ी हुई है। बाजारों की इस रौनक में मिठाइयों की दुकान अलग ही छटा बिखेरे हुए है। मिठाई दुकानदार एक से बढ़कर एक मिठाई तैयार कर लोगों के बीच पेश कर रहे। ऐसे में शहर के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मिठाई विक्रेता मोहन कृपलानी ने बताया कि इस बार बाजार में लोगों को मिठाई में एक खास किस्म की मिठाई तैयार कर पेश कर रहे है जिसमें परवल की मिठाई जोकि पूरी तरह से मावा व ड्राईफ्रूट से बनाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी मिठाइयों को बनाने में शुद्धता का पूरा ख्याल रखा गया है।

इसी तरह शहर के रानी बाजार स्थित शंकर स्वीट के राम तलरेजा व गुलशन तलरेजा ने बताया कि उनकी दुकान पर इस बार लोगों की मांग को देखते हुए स्पेशल आटे के लड्डू पूरी तरह से ड्राईफ्रूट से तैयार की गई। इसके साथ ही चने की दाल से भी कुछ मिठाइयों को बनाया गया है। उनका कहना है कि इस बार नए कारीगर की सहायता से इस स्पेशल मिठाई को तैयार कर लोगों के बीच पेश किया जा रहा है। मिठाइयों की रेंज पर दोनों दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकान पर 400 सौ से लेकर तीन हजार रुपए किलो तक की मिठाईयां मौजूद है। जिसमें पिस्ता पान, मावा गुझिया, ड्राईफ्रूट की अंजीर बर्फी जैसी तमाम किस्म की मिठाईयां मौजूद है।

