गोण्डा।मुख्यालय पर स्थित बड़गांव उपकेंद्र पर तैनात एसडीओ के साथ 25 अक्टूबर को मारपीट करने का प्रयास,जातिसूचक गालियाँ व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत कोतवाली नगर में शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।एसडीओ के शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में एसडीओ नरसिंह नारायण भारतीय ने लिखा है कि बीते 25 अक्टूबर को दिन में लगभग 11.50 बजे वह अपने कार्यालय में विभागीय कार्य में व्यस्त थे। तभी दो लोग उनके कार्यालय में आये जो पेशे से वकील थे,उनके द्वारा ग्राम-बहलोलपुर के विद्युत संयोजन से सम्बन्धित वार्ता के दौरान ही डुमरियाडीह के खिरिया गाँव निवासी नीरज सिंह पुत्र अज्ञात अपने 4-5 सहयोगियों के साथ कार्यालय के अन्दर आ गये। यह सभी लोग पूर्व से आये वकीलों से ही संबंध रखते थे। नीरज सिंह जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी-भद्दी गालियाँ दी।और मेरे साथ मारपीट करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।इसे देख कार्यालय में मौजूद कार्यालय स्टाफ एस०एन० पाण्डेय,वरिष्ठ कार्यालय सहायक,अविनाश गुप्ता,शुभम कौशल कार्यालय सहायक,वजीहुल हसन कंप्यूटर आपरेटर ने नीरज सिंह के हमले से मुझे किसी तरह बचाया।उन्होंने कहा कि नीरज सिंह व उनके सहयोगियों से जान का खतरा है। मामले में नीरज सिंह व उनके सहयोगियों (लगभग 4-5 लोग) के विरुद्ध जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौच करने,जान से मारने की धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा डालने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।जिससे वह भयमुक्त होकर विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से कर सके।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज पाठक से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि एक नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

