पसका,गोंडा।परसपुर विकास खंड की ग्राम सीरपुरवा हरदिहा सपौर निवासी जादूगर मिस्टर इंडिया ने अपनी जादुई कला का शानदार प्रदर्शन कर एक के बाद एक अवार्ड पर अपना कब्जा जमा रहा है।हाल ही में उन्हें डॉ० भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान नामक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वो अपनी कला का प्रति दौड़ भाग कम नही की।नतीजा ये हुआ कि वर्थी वेलनेस फाउंडेशन ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में राम मोहन बाजपेयी ने डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय रत्न सम्मान नामक अवॉर्ड प्राप्त किया। और मानसी बाजपेयी ने अंतर्राष्ट्रीय जादूगर मिस्टर इंडिया बाईस वर्षों से जादू की दुनिया में एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामों के साथ तहलका मचाया। जिसके चलते उनका नाम ओरियंट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय जादूगर मिस्टर इंडिया ने बताया कि उन्हें तकरीबन डेढ़ सौ से अधिक अवॉर्ड मिल चुका है। और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी अपनी जगह बना ली है। इनके इस अद्भुत कला के प्रदर्शन के चलते देश विदेश में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में आईबीएम (इंटरनेशनल ब्रदरहुड ऑफ मैजिशियन) न्यूयॉर्क अमेरिका के पैनल में जूरी बोर्ड के मेम्बर एवं जनरल सिकरेट्री का दायित्व निभा रहे है।
जादूगर के इस कामयाबी को लेकर देवेन्द्र दत्त मिश्रा,डॉ०अरुण सिंह,केबी सिंह,सहदेव उर्फ मुंशी,बबलू दुबे प्रधान प्रतिनिधि,अजय शुक्ला प्रधान, सोनू तिवारी,रोहित तिवारी, विजय सिंह,याकूब समेत तमाम लोगों ने बधाई व मुबारकबाद दी है।

