गोंडा।अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने गुरुवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला एवं पुरुष बैरकों में जाकर बंदियों के रहने और साफ सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
जेल चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान सचिव ने वहाँ इलाज करा रहे बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।उपस्थित जेल प्रशासन के अधिकारियों को बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निर्देशित किया।पाकशाला के निरीक्षण में खाने की गुणवत्ता ठीक पायी गयी।निरीक्षण के दौरान आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में निरुद्ध बंदियों को विधिक जानकारी दी।इस दौरान चीफ़ एलएडीसी विनोद कुमार सिंह, डिप्टी चीफ़ एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी,असिस्टेंट एलएडीसी बृजलाल तिवारी,जेलर शिव प्रताप मिश्रा,डिप्टी जेलर सुरेश कुमार व शैलेंद्र वर्मा मौजूद रहे।

