गोंडा।भारतीय मानवाधिकार के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद उमर उर्फ समीर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।इस बैठक में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार तिवारी को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।
मोहम्मद उमर उर्फ समीर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मानवाधिकार परिवार के संरक्षक यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुमार अवस्थी के निर्देश पर जल्द ही संगठन का विस्तार करके जनहित की समस्याओं के निस्तारण के लिए ग्राम सभा स्तर पर जन समस्या अनुसरवण चौपाल का आयोजन किया जाएगा।और जनहित के मुद्दों को संबंधित अधिकारियों से मिलकर निस्तारण कराया जाएगा।
इस मौके पर नवनियुक्त कई पदाधिकारी को सम्मानित किया गया।जिला उपाध्यक्ष भारतीय मानवाधिकार सुधीर कुमार तिवारी ने संगठन की मजबूती पर अपना विचार रखा।इस बैठक में तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

