गोण्डा।डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण बंधुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक का संचालन कर रहे सैनिक कल्याण अधिकारी ने सैनिकों से संबंधित समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी सैनिकों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली और संबंधित को निस्तारण का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सैनिकों की समस्याओं का समाधान तत्काल करवाया जाय।साथ ही सभी सैनिक बंधुओं से संवाद स्थापित किए।और उनसे बात करते हुए कहा कि यदि आप लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो आप सीधे हमारे सीयूजी नंबर पर बात कर सकते हैं।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार सैनिक कल्याण अधिकारी,तहसीलदार सदर गोण्डा सहित सैनिक कल्याण से संबंधित अन्य अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

