करनैलगंज,गोंडा।सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराते एक वीडियो वायरल हो रहा है। विडियो कहां का है इसकी पुष्टि यूपी लाइव टाइम 24×7 नहीं करता है। वायरल विडियो की सूचना मिलते ही करनैलगंज पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली करनैलगंज के भंभुआ पुलिस चौकी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

वायरल विडियो में आधा दर्जन से अधिक युवक बर्थ डे पार्टी मनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक तमंचे से फायर करते दिख रहा है। और हाथ में लेकर गोलियों को दिखाता है। यही नहीं ये युवक फिल्मी अंदाज में बाकायदा गाना लगाकर अपनी दबंगई दिखाते नजर आ रहे थे। मामले की जानकारी कोतवाल श्रीधर पाठक को हुई तो मामले को संज्ञान में लेते हुए चौकी प्रभारी भंभुआ अंकित सिंह को घटना की जांच करने का निर्देश देते हुए खुद मामले की पड़ताल में लग गए। गुरुवार को करनैलगंज पुलिस ने उनमें से 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि अभी पुलिस असलहे व कारतूसों की तलाश में जुटी है। पकड़े गये युवकों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गये युवकों की पहचान सुशील गुप्ता निवासी भंभुआ, शनी सिंह निवासी जंहगिरवा, आदिल निवासी भंभुआ, शुभम सिंह निवासी मसौलिया व योगेश राजपूत निवासी धौरहरा के रूप में की गयी है। एक अन्य युवक अभी फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलास में पुलिस लगी हुई है।

