इमरान अहमद
गोंडा।गुरुवार को सहकारी गन्ना विकास सीमित लिमिटेड मनकापुर के सभी पदों के लिए चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। सीमित के अध्यक्ष पद पर मनकापुर पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या सिंह व आज्ञाराम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गये।

यह जानकारी सहकारी गन्ना विकास सीमित की निर्वाचन अधिकारी/खंड विकास अधिकारी मनकापुर गौरीशा श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को सहकारी गन्ना विकास सीमित के सभी पदों पर नामांकन, मतदान व मतगणना किया जाना था लेकिन सीमित के सभी पदो पर एक ही नामांकन पत्र दखिल किये गये जिसमे सभी पदो के लिए नामांकन पत्र वैद्य पाया गया। जिसके बाद सभी पदों पर प्रत्याशियो को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। समित के अध्यक्ष पद पर संध्या सिह, उपाध्यक्ष आज्ञाराम व ग्राम सभा मनकापुर ग्रामीण से पूर्व मंत्री आनंद सिह, गड़रही से मनमोहन, झिलाही से राम भजन , पचपुतीजगतापुर से संध्या सिह, पेरी पोखर से सुनीता देवी वैरिया सुर्जनपुर से नंद किशोर,मछलीगांव से प्रेम कुमार,मसकनवा से उदयराज तिवारी, रानीजोत से सुरेश कुमार शुक्ला,रेहरा बाजार से आज्ञाराम, सादुल्लानगर से देवानंद तिवारी को सदस्य निर्विरोध घोषित। शासन से ग्राम चौबेपुर से राहुल भारती को सदस्य नामित किया गया है।
इस अवसर पर एआरओ धीरेन्द्र प्रताप सिह ,विशुन कुमार प्रजाप्रति ,ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक अब्दुल कलाम अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि यूपी सिह, प्रधान रमाकांत सिह, राधवेन्द्र सिह के के सिह बलजीत सिह ,पूर्व प्रधान रामदीन रहे।निर्वाचन के बाद समिति की बैठक संध्या सिह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

