इमरान अहमद
मनकापुर।गोण्डा से सांसद व केंद्र सरकार में राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया बुधवार को दिल्ली के चिड़ियाघर पहुँचे। मंत्री ने बीमार अफ्रीकी हाथी शंकर के स्वास्थ के बारे में जानकारी हासिल की। हाथी के सेहत में लगातार हो रहे सुधार पर उन्होने खुशी जाहिर कर स्वास्थ्य में लगी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।
अफ़्रीका से भारत लाए गए हाथी शंकर की इन दिनों शेहत खराब चल रहा है। जिसके चलते दिल्ली के चिड़ियाघर घर में हाथी शंकर के स्वास्थ्य के लिए टीमें लगी हुई हैं।

बीते 9 अक्तूबर को केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने चिड़ियाघर का निरीक्षण कर विशेषज्ञों व गुजरात के वनतारा से आई टीम से जानकारी ली थी। और आवश्यक निर्देश दिया था। बुधवार को एक बार फ़िर केंद्रीय राज्य मंत्री बीमार चल रहे हाथी शंकर का हाल जानने चिड़ियाघर पहुँचे। मंत्री ने हाथी को केला,खीरा,गन्ना खिलाया। इस दौरान उन्होंने महावतों व जामनगर गुजरात टीम से बातचीत की। मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया की पहले की तुलना में शंकर काफ़ी स्वस्थ व तनाव मुक्त है।अब उसे व्यस्त रखने के लिए खिलौनें लगाए जा रहें हैं।साथ ही उसके बाड़े का भी विस्तार किया जाएगा।जिसमें ज़िम,टायर,दर्पण(शीशा)फीडिंग रोलर,लकड़ी की गेंद की भी व्यवस्था की जाएगी।साथ ही एक फीमेल अफ़्रीकी हाथी का भी इंतज़ाम किया जाएगा।

