गोंडा।देश के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ० ए पी जे अब्दुल कलाम की जंयती पर कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित कर डॉ० कलाम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एक स्वर में डॉ० कलाम को देश का वीर सपूत बताया और कहा की वैज्ञानिक के रुप में रक्षा अनुसंधान क्षेत्र में इनके द्वारा की गई शोधों के दम पर ही आज देश महाशक्ति बना है। इसी तरह देश के राष्ट्रपति के रुप में उनका कार्यकाल हमेशा याद किया जाएगा।
इस मौके पर प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सगीर खान, उपाध्यक्ष विनय त्रिपाठी, रमन महासचिव, अरविंद शुक्ला, सभासद शाहिद अली कुरेशी, चांद खान, वाजिद अली , हाजी अब्दुल सईद, बृजेश मिश्र, अबसार अहमद, अविनाश मिश्रा आदि कांग्रेसियों ने मिसाइल मैन डा० कलाम को नमन करते हुए अपना विचार रखा।

