गोंडा।मंगलवार को वजीरगंज ब्लॉक में बच्चों को बुनियादी साक्षरता व संख्याज्ञान में निपुण बनाने के लिए प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों का पाठ्य पुस्तक पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ये प्रशिक्षण प्राथमिक स्तर के सभी शिक्षकों का होना है। और कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान में निपुण बनाने के लिए विकसित किया गया है।

मॉड्यूल आधारशीला क्रियान्यवयन संदर्शिका 2024/2025 व एनसीईआरटी आधारित कक्षा 1 व 2 की नवीन पाठ्य पुस्तकों पर सभी शिक्षकों की समझ विकसित करना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है। चतुर्थ दिवस के प्रशिक्षण की शुरुआत सीमा प्रजापति व सीमा यादव ने प्रार्थना सभा से की। तीसरे दिवस में अंग्रेजी विषय के सत्र में सर्वप्रथम सभी प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पिछले दिवस की पुनरावृत्ति की। ए आर पी धीरेन्द्र सिंह व अशोक कुमार मौर्य ने अंडरस्टैंडिंग ऑफ टेक्स्ट बुक , डीलिंग विथ एक्सरसाइज आदि बिंदु पर विस्तृत चर्चा की। ए आर पी गंगेश्वर प्रसाद,घनश्याम मौर्य व संजय कुमार ने ए ब्रिज कोर्स , अंडरस्टैंडिंग ऑफ वर्क बुक बेस्ड ऑन टेक्स्ट बुक,सहयोगात्मक पर्यवेक्षण व शिक्षक संकुल बैठक आदि बिंदु पर विस्तार से चर्चा की। मौजूद प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में विभिन्न प्रकरणों पर समूह कार्य व प्रस्तुतीकरण किया। ए आर पी अशोक कुमार ने बताया की प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग जिले स्तर पर डायट व राज्य स्तर पर सीमैट प्रयागराज द्वारा की जा रही है। चतुर्थ दिवस के प्रशिक्षण का समापन खंड शिक्षा अधिकारी के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। ए आर पी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण दो कक्षा कक्ष में संचालित किया जा रहा है। संदर्भदाता द्वारा कक्षा 1 व 2 की एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों पर अनेक गतिविधियां संचालित हुई है। ए आर पी संजय कुमार ने बताया कि इस बार 2024/2025 के लिए विकसित किए गए मॉड्यूल आधारशीला क्रियान्यवयन संदर्शिका में प्रक्रियात्मक प्रवाह नामक अभ्यास पत्रक जोड़ा गया है जिसका प्रयोग प्रतिदिन किया जाना है । प्रशिक्षण में तकनीकी सहायता अवनीश मिश्रा व प्रदीप शुक्ला द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी अवनीश द्रिवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में दिव्या चौधरी, शालिनी मौर्या ,साधना बेन मिश्र, सुमी श्रीवास्तव, पूजा स्वर्णकार,सुधा पटेल, नितिका मौर्य,नीलम मौर्य,शिखा यादव, पूजा गुप्ता, ममिता पटेल, दामिनी,त्रिभुवन लाल यादव,राम नारायण,विपिन कुमार सिंह,अमित दुबे,विमल कुमार यादव,शिव नारायन पाठक ,जगदीश तिवारी समेत तमाम शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

