इमरान अहमद
मनकापुर।जब आधी रात को सारा शहर नींद के आगोश में सो जाता है तो नगर में कुछ कर दिखाने का जज़्बा लिए नायकों की टोली सुनसान सड़कों,गालियों,मोहल्लों में निकल कर नगर को स्वचछ व सुंदर बनाने का ज़िम्मा उठाती है।

इस समय देश भर में सेवा पखवाड़ा का विशेष स्वचछता अभियान चल रहा है,ऐसे में सभी नेता कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में सफ़ाई कर स्वचछ करने में लगें हैं।इसी क्रम में नगर पंचायत मनकापुर के शास्त्री नगर सभासद वैभव सिंह देर रात सफ़ाई कर्मचारियों के साथ निकल पड़े नगर को स्वचछ करने।रविवार रात 10 बजे से 2 बजे तक वह शास्त्री नगर में सफ़ाई अभियान चलाया।जहाँ सफाई नायक अनिल यादव,कर्मचारी सोनू पाठक,विवेक पाडे,किशन सोनी,अजय तिवारी व सफाई कर्मचारियों के साथ श्रम दान किया।

इस दौरान उन्होंने दिन रात काम करके शहर को चमकाने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया।इस मौके पर उन्होने कहा की मनुष्य जीवन में स्वच्छता का बहुत बड़ा महत्व है।यदि इंसान स्वच्छ रहता है एवं अपने आस पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखता है,तो आने वाली बीमारियों के रास्ते घट जाते हैं।ऐसे में हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है की अपने अपने नगर स्वचछ बनाए रखें।

