आनंद यादव
गोंडा।सोमवार को शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा पखवाड़ा के तहत ‘विकसित भारत 2047’ के सौजन्य से बच्चों के बीच कला पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6, 7 व 8वीं के बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में संगीता, कुसुम, रामनरेश, अजीत, विनोद अमन शिवांशु नंदिनी रेशमा पूनम, मनजीत, बृजमोहन, लक्ष्मी, संजू, अंशिका, युवराज, राजकुमार, मानशी, नैंसी, सिमरन, आंचल, अर्चना, माधुरी, करिश्मा, चांदनी, आकाश, रूमा, अर्चना, दामिनी, सचिन समेत 40 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे बच्चों को भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख यू०पी०सिंह व प्रधान प्रतिनिधि विजय चौहान ने बच्चों का हौंसला अफजाई करते हुए इमरजेंसी लाइट भेंट की। और अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप कापी दी गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूनम भारती, द्वितीय स्थान पर संजू निषाद व तृतीय स्थान पर अंशिका मौर्य रही।
इस मौके पर शिक्षक आलोक कुमार भारती,बलजीत सिंह कनौजिया, अरुण कुमार सिंह, शताब्दी वर्मा, अनुराधा मिश्रा, चित्रावती मौर्य, पूनम वर्मा, पूनम यादव मौजूद रहीं।

