पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
गोण्डा।शनिवार को थाना समाधान दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कोतवाली नगर पहुंचे और जनता की समस्याएं सुनी।पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और त्वरित निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया।कोतवाली नगर में सुनवाई के दौरान 07 शिकायती प्रार्थना पत्र आए,जिसमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देश में जिले के सभी प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुना व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में आए कुल 74 प्रार्थना पत्रों में से 08 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष राजस्व संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण हेतु मौके पर भेजा गया।इस दौरान राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे ।

