गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।थाना क्षेत्र रेहराबाजार के ग्राम सभा रेहरा खास निवासी सुधई ने बताया कि मेरा मृतक पुत्र 28बर्षीय अलखराम प्रजापति संविदा पर पावर हाउस रेहरा बाजार में काम करता है गुरुवार देर शाम थाना क्षेत्र के संगम पुरवा में 11हजार बिद्दुत लाइन का फाल्ट ठीक करने गया था वहां उसने सिटडाउन लेकर बिद्दुत पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर ही रहा था कि अचानक बिद्दुत सप्लाई आ गया जिससे वह बिद्दुत के चपेट में आकर काफी झुलस गया आनन फानन में पी एच सी रेहराबाजार लाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।मृतक के पिता ने दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि बिद्दुत विभाग व डाक्टर के न रहने से मेरे पुत्र की मौत हुई।

पीएचसी में डाक्टर के न रहने से ग्रामीणों व परिजनों ने खूब हंगामा काटा और उच्च अधिकारियों से शिकायत की मौके पर पहुंचे एस डी एम उतरौला ,तहसीलदार ,डिप्टी सी एम् ओ ,सीओ ,प्रभारी निरीक्षक ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कर दोषियों पर कार्रवाई करने का अश्वासन देकर शांत कराया।
सीएमओ डा मुकेश सक्सेना ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का स्थानान्तरण कर डा मंशा लाल को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रेहराबाजार बनाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है
प्रभारी निरीक्षक रेहराबाजार ओपी सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के पिता सुधई के तहरीर पर बिद्दुत विभाग /पीएच सी के जिम्मेदारों पर लापरवाही का मुकदमा पंजीकृत कर शव को पी एम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।एक्स ई एन बालकृष्ण ने बताया कि मृतक अलखराम मेरे यहां कर्मचारी नहीं थें।

