इमरान अहमद
गोण्डा।जिले में यूपीकॉन संस्था लखनऊ द्वारा रोज वेली स्कूल में सरकार की अति महत्वाकांक्षी स्वारोजगार योजना पर अधारित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत अनेकों ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।अनुभवी ट्रेनरों ने दर्जीगीरी,हलवाई,लोहार,कुम्हार, बढ़ई,राज मिस्त्रियों का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।यही नहीं प्रशिक्षणार्थियों को पूड़ी,सब्जी,दाल,चावल,सलाद,नाश्ता,चाय,बिस्कुट व उनके साथ मे आने वाले शिशुओं को दूध,फल भी मुहैय्या कराया जा रहा है।
प्रशिक्षण केंद्र पर कुछ खामियों की शिकायत उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग बाबूराम से की गई थी। उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग बाबूराम ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण में प्रशिक्षणार्थियों से जानकारी ली और खाने की गुणवत्ता और साफ सफाई का निर्देश देते हुए समस्या का निराकरण किया।उपायुक्त उद्योग ने कहा कि महिलाओं के साथ प्रशिक्षण में आ रहे नौनिहालों के लिए दूध की व्यवस्था भी किया जाए।दूरदराज से आये प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों के लिए रात्रि विश्राम हेतु भी छात्रावास की व्यवस्था की गई है।उपायुक्त उद्योग बाबूराम ने बताया कि प्रशिक्षण में सभी टीओटी धारक ट्रेनर है।सह व्यावस्थापक वेदपाल ने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपयुक्त शुद्ध पेयजल और गुणवत्ता युक्त खाने के साथ चाय विस्कुट की व्यवस्था रहती है। उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केन्द्र के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रशिक्षणार्थियों से वार्ता कर जानकारियां ली जाती है।मौजूदा समय में बढ़ाईगीरी,राजगीर,दर्जीगीरी आदि ट्रेडो में प्रशिक्षण चल रहा है।

