वीरेंद्र सिंह सेंगर
बिंदकी,फतेहपुर।जनपद की बिंदकी तहसील निवासी सूबेदार महेश चंद उत्तम पूर्व सैनिक का देहांत हो गया जिसमें देश के महत्वपूर्ण सैन्य संगठन इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के जिला जिला उपाध्यक्ष एवं बिंदकी तहसील अध्यक्ष समस्त टीम के साथ गांव जफरपुर सितारा जहानाबाद तहसील बिंदकी में जाकर तिरंगा उढाकर पुष्प चक्र अर्पित कर राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी।

वहीं सभी ने ईश्वर से प्राथना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें इंडियन वेटर्न्स आर्गेनाइजेशन के जिला उपाध्यक्ष आर के निषाद ने उनके बेटे एवं बहू को पूर्ण रूप से आश्वासन दिया कि हमारा संगठन किसी भी प्रकार की परेशानी में आपकी मदद के लिए तत्पर है।

