बभनजोत,गोंडा।जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जुलूस में लोगों ने सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा, मौला की आमद मरहबा, देखो मेरे नबी की शान, बच्चा बच्चा है कुर्बान। आदि विभिन्न नारे लगाए। सरकार की आमद मरहबा के नारों से पूरे इलाके गूंज उठे। लोगों में काफी खुशी का माहौल देखा गया। इलाके के चारों तरफ काफी भीड़भाड़ दिखाई दी। सुबह से ही चारों तरफ पूरा इलाका नारों के आवाजों से बुलंद रहा।
मुस्लिम धर्म में इस दिन को पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश का दिन मानकर इसे हर्ष उल्लास के रूप में मनाते हैं। इस दिन लोग अधिक से अधिक समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं। मस्जिदों को सजाया जाता है। विकासखंड बभनजोत के अनेकों गांव से जुलूस निकालकर दारुल उलूम अहले सुन्नत ऐजाजे मुस्तफा कस्बा खास गौरा चौकी में पहुंचता है। और यहां से काफी लंबे काफिलों के साथ जुलूस निकलकर कदम रसूल शरीफ कस्बा खास पहुंचता है फिर वहां से गौरा चौकी बाजार में घूम कर वापस कदम रसूल पहुंचता है। और मोहम्मद साहब के कदमे निशान की जियारत करके ईद मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ। चप्पे-चप्पे पर खोड़ारे पुलिस के जवान मुस्तैद रहें।इस जूलूस में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान,अमीर अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी आईटी सेल , मौलाना रबीउल्लाह अलीमी, मौलाना इस्लामुद्दीन, मौलाना गुलाम गौस, हाफिज मुहीबुर्रहमान, मौलाना रमजान, मौलाना मुबीन, मौलाना इजहार, मोहम्मद अली, अजहर ईसमाइली, माहिम मौलाना मसीहुद्दीन हुसैन ,मौलाना जीलानी, युवा नेता बाबर हुसैन,मौलाना मैराज, हाफ़िज़ कमरूद्दीन, मौलाना मुश्ताक, हाफ़िज़ चांद अली, मौलाना शरीफ, मौलाना गुफरान, फरीद अहमद, मसरूर अहमद, आशिक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

