गोंडा।अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की स्थापना के 32 वर्ष पूरे होने पर अवध प्रान्त की गोंडा इकाई ने स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया। बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि अधिवक्ता परिषद अधिवक्ता हितों की लड़ाई लड़ने वाला देश का सबसे बड़ा संगठन है।

अधिवक्ता परिषद के संस्थापक सदस्य के०के० श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा संगठन अधिवक्ताओं के मान सम्मान से कभी समझौता नहीं करता।उन्होंने संगठन का परिचय भी दिया।संरक्षक घनश्याम पांडे,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी,महामंत्री चंद्रमणि तिवारी,सिविल बार के अध्यक्ष संगम लाल द्विवेदी,पूर्व अध्यक्ष के के मिश्रा,वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमान सिंह,जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत शुक्ला व के के द्विवेदी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धन लाल तिवारी व संचालन महामंत्री जय प्रकाश सिंह ने किया।इस मौके पर राजाबाबू गुप्ता,सुशील कुमार तिवारी,बीपी तिवारी,बृजेन्द्र सिंह,आनंदराज सिंह,गौरीशंकर चतुर्वेदी,अजय तिवारी,लालजी मिश्रा,रामबुझारत द्विवेदी,ओम प्रकाश शुक्ल,उमेश सिंह,राम नरेश यादव,केके सिंह, अवध किशोर पांडेय,सुशील श्रीवास्तव,वंदना बरवार,रामशंकर पांडेय,शिवानन्द चतुर्वेदी,सोनू दूबे,उमापति शुक्ला,अभिषेक श्रीवास्तव,उमानाथ गोस्वामी,सुनील पांडेय,संजय सिंह,हिमांशु ओझा,अमित पाठक,मनोज शुक्ला,रामबाबू तिवारी,अभिनव चतुर्वेदी व शुभम शुक्ला सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

