गोण्डा।इटियाथोक थाना क्षेत्र के छिछुली गांव में रविवार की सुबह दो किशोरियां घर से शौंच के लिए गई थीं। छिछुली गांव के कोटिया तालाब में दोनों किशोरियों का शव उतराते हुए ग्रामीणों ने देखा। तालाब में उतरा रही शव की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने इटियाथोक पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकलवाया। सीओ शिल्पा वर्मा मौके पर पहुंच पूरे मामले की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। शवों की पहचान पूनम (16) पुत्री खुनखुन गौतम व पम्मी (15) पुत्री राजकुमार के रूप में हुई। दोनों बच्चियों के मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

इटियाथोक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवानीपुर उपाध्याय मजरे छिछुली निवासी खुनखुन ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री पूनम व पड़ोसी राजकुमार की 15 वर्षी पुत्री पम्मी शनिवार दोपहर को शौच लिए गांव के पूर्व दिशा में स्थित कोटिया तालाब की ओर गई थी। घंटों बाद जब दोनों बच्चियां घर वापस नहीं लौटीं तो घर वालों को चिंता हुई। उनकी तलाश की गई। काफी खोजबीन के बावजूद देर शम तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका।जिसकी लिखित सूचना परिजनों ने देर शाम को थाने में दिया।परिजनों के मुताबिक तालाब के किनारे चप्पल मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है,कहीं अचानक पैर फिसल जाने से एक बच्ची तालाब में डूबने लगी,जिसे बचाने के चक्कर में दूसरी बच्ची भी तालाब में डूबी होगी। घटना के बाद से दोनों बच्चियों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हुई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पीएम के लिए जिला भेजा गया है।

