गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर।स्थानीय थाने में श्री कृष्ण जन्मोत्सव को धूम-धाम से मनाया गया। पूरे थाना परिसर को सुंदर पंडाल और लाइटों से सजाया गया। थाना परिसर के प्रवेश मार्ग को भी सुंदर रंगोलियों से सजाया गया। कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने वाले सभी आगंतुक भक्तजनों के लिए प्रसाद के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

सभी थानों,पुलिस लाइन व कारागार में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाए जाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।कारण कि जेल में ही कृष्ण का जन्म हुआ था।थाने में न केवल भव्य झांकियां सजाई जाती हैं,बल्कि गीत,संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोग शामिल होते हैं।

जन्माष्टमी के दिन,लोग रात भर जागकर भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाते हैं। इस दिन मंदिरों को सजाया जाता है। और भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मंदिरों और घरों में भक्त भगवान कृष्ण की मूर्ति को झूले में बिठाते हैं।उन्हें नए कपड़े,आभूषण और फूलों से सजाते है।भक्त भजन-कीर्तन करते हैं और जन्म के बाद लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं।लड्डू गोपाल का भी भोग लगाया जाता हैं।कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर मनोज कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल राम वृक्ष यादव, अंगद कुमार यादव,साधू शरण यादव,विवेक श्रीवास्तव, पत्रकार,समेत थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

