गोंडा।थाना खोड़ारे क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना खोड़ारे में दिए गए तहरीर में कहा था की उनकी नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ स्कूल पढने गयी थी लेकिन स्कूल के बाहर से ही विपक्षी अनस व शादाब द्वारा दो अज्ञात लोगो के साथ मिलकर मेरी पुत्री व उसकी सहेली को जबरन अपहरण कर ले गए व उसके साथ दुराचार किया गया है।
तहरीर पर थाना खोड़ारे में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अनस पुत्र अबुल कलाम,शादाब अहमद पुत्र स्व0 सोहराब अली चन्द्रदीप घाट से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल बरामद करने का दावा गोंडा पुलिस ने किया है।

