इमरान अहमद
गोंडा।गुरुवार को अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों के रहने और साफ सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। जेल चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान सचिव ने वहाँ इलाज करा रहे बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
अपर जिला जज ने जिला कारागार में पाठशाला में बंदियों के लिए तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता परखी। मौजूद जेल प्रशासन के अधिकारियों को बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निर्देशित किया। सचिव ने निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। बंदियों को कानूनी जानकारी देने के लिए विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में निरुद्ध बंदियों को विधिक जानकारी दी गई। इस दौरान जेलर शिव प्रताप मिश्रा, चीफ एलएडीसी विनोद सिंह, डिप्टी चीफ़ एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी, असिस्टेंट एलएडीसी बृजलाल तिवारी व प्रभात श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर सुरेश कुमार व विधिक सेवा प्राधिकरण के अंकित वर्मा उपस्थित रहे।

