गोंडा।भाजपा पार्टी अनुषंगिक संगठन कार्यालय में एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह ने की। बैठक में मौजूद सदस्यों के बीच अनामिका सिन्हा को प्रदेश महामंत्री व संगठन चुनाव अधिकारी बनने की बात रखी, सदस्यों ने अपना समर्थन दिया।

अनामिका की मनोनयन पर सदस्यों ने बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने की सूचना देते हुए कहा कि जिस प्रकार श्रीमती सिन्हा महिलाओं व श्रमिकों के लिए पूर्व में उत्थान के लिए कार्य करती आ रही हैं। इनका श्रमिकों से पुराना लगाव रहा है। इनकी कार्य -कुशलता को देखकर संगठन ने इनको प्रदेश महामंत्री जैसे प्रमुख पद देने का निर्णय किया है। आशा करते हैं कि अपने कार्य को कुशलता के साथ करेंगी। साथ ही साथ श्रमिकों के नेतृत्व के लिए निरंतर अग्रसर रहेगी। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। यूपी लाइव टाइम 24×7 से बात करते हुए श्रीमती सिन्हा ने कहा कि जिस प्रकार संगठन ने हमारे ऊपर विश्वास जताया है, मैं पूरी तन्मयता और लगन के साथ महिला, मजदूरों,श्रमिकों के नेतृत्व के लिए कार्य करूंगी। भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर कैसे पहुंचे उसके लिए मैं पूरा प्रयास करूंगी। मै धन्यवाद देना चाहती हूँ आपने राष्ट्रीय संरक्षक शैलेश भाई शुक्ल, राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शेट्टी व राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक का जिन्होंने संगठन का प्रदेश महामंत्री जैसे प्रमुख दायित्व को मुझे महामंत्री के रूप में दिया है। प्रदेश के सभी जिलों में संगठन के कार्यों को कुशलता के साथ करूंगी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सपनों को साकार करने का पूरा प्रयातन करूंगी। जिनकी सोच है हर हाथ को काम हर कंधे को सम्मान जो उनका नारा है। उसको लेकर मैं प्रदेश के सभी जिलों में जाकर कार्य करुंगी।

