सादुल्लाहनगर।क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, वरिष्ठ लोगों ने मिलकर थाना प्रभारी बृजानंद सिंह को विदाई दी और नए थाना प्रभारी सादुल्लानगर मनोज कुमार सिंह का जोरदार स्वागत किया। बृजानंद सिंह ने कहा कि सादुल्लानगर के लोगों से दो सालों में आत्मीय संबंध बन गए थे।दो साल कब बीत गया पता ही नहीं चला।सादुल्लानगर के लोगों का जो प्रेम सहयोग मिला हम उसके सदैव आभारी रहेंगे।

नये थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हम यहां के लोगों से मिलकर एक दूसरे के सहयोग से कार्य करेंगे।इस अवसर पर रमेश चंद्र तिवारी,सुमित सिंह,दीपचंद जायसवाल राधेश्याम गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता,विष्णु गुप्ता,रमेश कुमार शर्मा,गुलाम जीलानी बेग,अनूप शुक्ला,तौकीर हुसैन,अशोक कुमार पाल,रमेश गुप्ता,शब्बू रजा,पवन गुप्ता,सुशील श्रीवास्तव,राम अवध शर्मा सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग व थाना के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

