गोण्डा।बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के पर्यवेक्षण में उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शासन के निर्देशानुसार जिले में 13 परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा का रिहर्सल किया। रिहर्सल के दौरान एसपी ने परीक्षा केन्द्र एल0बी0एस0 डिग्री कालेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देश दिये। और परीक्षा केन्द्रों में बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग, शौचालय व पेयजल की व्यवस्था को चेक किया। कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कक्षाओं में लगे सी0सीटीवी0 कैमरो की पोजीशन को देखा। कंट्रोल रूम, कक्षाओं एवं परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया, साथ ही यह सुनिश्चित करने हेतु बताया गया कि कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे, डिस्प्ले बोर्ड, वाइस रिकार्डिंग और वेबकाॅस्टिंग की व्यवस्था पूरी तरह से दुरूस्त हो किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये। प्रवेश करने वाले अभ्यर्थियों के चेकिंग फ्रिस्किंग करने हेतु पर्याप्त संख्या ने महिला व पुरुष पुलिसकर्मी HHMD के साथ तैनात किए जाएंगे।

केंद्र व्यवस्थापक ने कॉलेज के मुख्य प्रवेश पर क्लॉक रूम की व्यवस्था की जाएगी। अभ्यर्थी अपने साथ सिर्फ पेन,पहचान पत्र और प्रवेश पत्र ही लेकर आएं,इसके अतिरिक्त कोई भी वस्तु परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस भर्ती परीक्षा जिले में दिनांक 23,24,25,30 व 31 अगस्त 2024 को प्रतिदिन दो पालियों (पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक एवं अपरान्ह् 3ः00 बजे से 5ः00 बजे तक) में 13 परीक्षा केन्द्रों में होना सुनिश्चित है। जिसमें लगभग 52,000 छात्र हिस्सा लेंगे।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, एल0बी0एस0 कालेज के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

