गोंडा।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर कांग्रेस दफ्तर में स्थिति उनकी प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के तहत नीम का पौधा रोपा गया व विचार गोष्ठी आयोजित कर स्वर्गीय प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और उनके कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर राजीव गांधी ने 21वीं सदी के आधुनिक भारत का सपना साकार हो इसके लिए कंप्यूटर,संचार क्रांति के साथ पंचायती राज व्यवस्था,18वर्ष का मताधिकार,नवोदय विद्यालयों की स्थापना जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर नया भारत बनाया है।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सगीर खां,शहर अध्यक्ष रफी रैनी,जलील खान,शिव कुमार दुबे,सगीर खान,प्रद्युम्न शुक्ला,अनवर अली,सैय्यद मुजीब,विनय प्रकाश त्रिपाठी,अरविंद शुक्ला,शाहिद अली कुरेशी सभासद,मो अहमद फारुकी,अजय रस्तोगी,राम श्रृंगार भारती,ज्ञानचंद श्रीवास्तव,बेबी मिश्रा,सैफुर्रहीम गुड्डू,मनीष पांडेय,वसीम सिद्दीकी,तारिक अनीस फारुकी,तैय्यब रैनी,सलीम,इबाद अनवर,हरी श्याम सोनी,मो सिराज,धर्मेश तिवारी,अविनाश मिश्रा,शमीम अहमद,जानकी देवी, विनोद सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

