गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर,बलरामपुर।विकास खण्ड के पीएचसी सादुल्लाहनगर में पश्चिमी बंगाल में जुनियर महिला डाक्टर के साथ दर्दनाक घटना से नाराज़ मेडिकल स्टाफ ने विरोध प्रदर्शन कर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने,कड़े कानून बनाने व महिला डाक्टरों व स्टाफ की सुरक्षा दिलाने की मांग शासन से की है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रेहराबाजार डा उत्कर्ष मिश्रा,डा बिजयभान,डा जमीर,महिला स्टाफ नर्स सुनीता,रागिनी,विजय लक्ष्मी,राजकुमारी,चंदा सुमन,बसंत,आदि ने बताया कि पश्चिमी बंगाल की घटना मानवता को शर्मशार करने वाले हैं दोषियो को शीघ्र कड़ी से कड़ी सजा मिले,उस घटना ने हम लोगों को विचलित कर दिया है मेडिकल स्टाफ डरा हुआ है हम लोगों के शत प्रतिशत सुरक्षा खासकर महिला स्टाफ के लिए बिशेष कड़ा कानून बनाया जाये जिससे हम लोग सौहार्दपूर्ण ढंग से बिना भय के 24घंटा सेवा दे सके यदि सुरक्षा सुनिश्चित शीघ्र नहीं किया तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

