नवाबगंज,गोण्डा।नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र में प्राचीन व ख्यातिलब्ध कटरा कुटी धाम में शुक्रवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी का स्वागत कुटी के पीठाधीश्वर महंत स्वामी चिन्मयानंद ने माला पहनाकर किया। और उनको 50 वें जन्मदिन की बधाई दी। और पंचमुखी हनुमानजी जी का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। ब्रम्ह कुमारी सेवा केंद्र कटरा की बहन प्रतिमा ने महापौर के जन्मदिन पर उन्हें ईश्वरीय सौगात दी।

इस दौरान महापौर ने कहा कि कटरा कुटी धाम अत्यंत प्राचीन तपोभूमि है।गोंडा और गोरखपुर की तरफ से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं,परिक्रमार्थियों व कांवडियों के लिए अयोध्या का उत्तरी प्रवेश द्वार है। हनुमानजी जी की यह सिद्ध पीठ बीते सैकड़ों वर्षों से लोक कल्याण के लिए समर्पित है।यहां पर पूरे वर्ष विविध धार्मिक एवं कला, संस्कृति और ज्ञान से संबंधित आयोजन होते रहते हैं। और सैकड़ों श्रद्धालु यहां विश्राम और पूजा-अर्चना करते हैं। महापौर ने कटरा कुटी धाम के पीठाधीश्वर एवं सहयोगियों को लगातार लोक सेवा के कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया। महापौर ने कहा कि कटरा कुटी धाम का चहुंमुखी विकास वह स्वयं के और शासन स्तर से कराने का प्रयास करेंगे।पीठाधीश्वर महंत स्वामी चिन्मयानंद ने महापौर को धन्यवाद देते हुए कुटी पर प्रसाधन की व्यवस्था की मांग की,महापौर ने आश्वासन दिया।धाम के शिष्य एंव समाज सेवी विपनेश पांडे द्वारा निर्मित कराये गये अतिथि कक्ष एवं भोजनालय का लोकार्पण किया।कार्यक्रम में विहिप के वरिष्ठ संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह,गोपाल सिंह,डाॅ० अरूण सिंह,विनोद गुप्ता,परशुराम शर्मा,किट्टू तिवारी,विनोद गुप्ता पप्पू,दिवाकर मौर्य,अर्णव पांडे,शिवांशु सिंह,प्रवीण सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

