अशफाक आलम
गौरा चौकी,गोंडा।सोमवार को गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने सरदार बल्लभभाई पटेल सहित कई महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर “हर-घर तिरंगा” अभियान के लिए लोगों को प्रेरित किया। और महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के क्रम में गौरा विधानसभा क्षेत्र के कूकनगर ग्रंट अन्तर्गत पटेल नगर चौराहे पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल व आजाद चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद, विकासखंड छपिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत खजूरी अमर शहीद बाबू द्वारिका सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन किया। इस मौके पर मौजूद क्षेत्रवासियों से आजादी के महान क्रान्तिकारियों के संघर्षों पर चर्चा की।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नीरज पटेल,ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार पासवान,सोहरथ वर्मा, कप्तान श्रीवास्तव, विक्रम, जीतेन्द्र पांडेय, हेमू सिंह,सुरेश वर्मा,राम पुजारी वर्मा, इंद्रजीत सिंह, राजमन वर्मा , विनय वर्मा, इरशाद अहमद,विमलेश,कल्लू वर्मा,विजय,रतन वर्मा,केशव राम,झंवर वर्मा,राम शब्द जयसवाल उपस्थित रहे।

