गोंडा।जैनस एनिशियटिव्य के संस्थापक व वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ,चेयर पर्सन चरक हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉ० पंकज कुमार श्रीवास्तव के जन्मदिन के उपलक्ष में आज नलिनी एकेडमिक स्कूल बड़गांव डॉ भीमराव अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल मो० नौसहरा पायनियर स्कूल बग्गी रोड व देवीपाटन मंडल में एक साथ लगभग 10000 हाइजीन किट वितरण किया गया। और बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए दंत रोग विशेषज्ञ डॉ० पीयूष रंजन ने कहा कि अगर बच्चे समय-समय पर हाथ धोना,शारीरिक स्वच्छता पर अगर ध्यान दिया जाए तो बहुत सी गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।

हाइजीन किट वितरण कर स्वास्थ्य प्रति बच्चो को जागरूक कर भीमराव अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक रेड क्रॉस सोसाइटी के मंडल प्रभारी कसीम सिद्दीकी ने कहा कि समय-समय पर हाथ धोना एव शारीरिक स्वच्छता पर अगर ध्यान दिया जाए, तो बहुत सी गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। इसके साथ कसीम सिद्दीकी ने डॉ० पंकज के इस कार्य को सरहना करते हुए कहा कि अपने इस व्यस्त समय को निकाल कर समाज के लिए कार्य करना एक पुनीत कार्य है। पायनियर स्कूल में डॉ० शफीक ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि स्वच्छ शरीर पर स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इस लिए स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता पर प्रारंभिक शिक्षा दी जानी चाहिए। पंकज भारती हर्ष वर्धन नेहरू ने भी बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए बच्चों को जागरूक किया। सकीना बानो ने व्यक्तिगत स्वच्छता और संचारी रोगों के रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया।इसके पश्चात कसीम सिद्दीकी, डॉ०सफीक को हर्षवर्धन व डॉ० पीयूष रंजन को पंकज भारती ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रबंधक हर्ष वर्धन नेहरू, प्रधानाचार्या लतिका श्रीवास्तवा, श्रीकांत, राम प्रताप वर्मा, राजू वर्मा, श्रवण, लीना, अनुपमा, ज्योति, अर्चना, नुसरत खान साजिया मजहर निशा फातिमा नलिनी कार्यक्रम को सफल बनाने में एकांश श्रीवास्तव का अहम रोल रहा ।

