गोण्डा।शनिवार को थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल धानेपुर थाने में जनसुनवाई की। एसपी जनता की जनसमस्याओं को सुना व उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

धानेपुर थाने में सुनवाई के दौरान 04 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से एक प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारित किया गया, शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया है।इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। राजस्व संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण हेतु मौके पर भेजा गया।इस दौरान राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

