गोंडा।जिला कारागार में अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौजूद बंदियों को अपर जिला जज ने उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जो भी बंदी न्यायालय द्वारा सिद्धदोष हैं।उनको अपील करनी चाहिए। उन्होंने बंदियों से उनके मामलों की जानकारी लेने के साथ ही डिफेंस काउंसिल सिस्टम को असहाय और गरीब बंदियों की उचित पैरवी करने के लिए भी निर्देशित किया। डिफेंस काउंसिल सिस्टम के द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों को उनके मामलों में की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया। शिविर में चीफ एलएडीसी विनोद सिंह,डिप्टी चीफ़ एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी,असिस्टेंट एलएडीसी बृजलाल तिवारी व प्रभात श्रीवास्तव,डिप्टी जेलर विवेक सिंह व शैलेंद्र कुमार वर्मा और विधिक सेवा प्राधिकरण के कन्हैयालाल तिवारी व अंकित वर्मा उपस्थित रहे।

