गोण्डा।रविवार को ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज पेपर ऐशोसिएशन इकाई की एक बैठक सिंचाई विभाग के गेस्टहाउस में संपन्न हुई। पत्रकारिता को राजनीतिक गलियारे से निकालने व पत्रकारों के समाचार संकलन और प्रेषण में आने वाली समस्याओं पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व संपादक राकेश मौर्य ने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिये ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर एसोसिएशन सड़क से लेकर सदन तक आन्दोलन करेगा। और किसी भी दशा में पत्रकारों के हितों से समझौता नहीं करेगा।
श्री मौर्य ने कहा कि समाचार संकलन में आने वाली बाधाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने हिन्दी समाचार पत्र में संकलन और प्रेषण पर आने वाली चुनौती पर चर्चा की। इस दौरान मौजूद कई पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के साथ पत्रकार जैनेंद्र कुमार के अलावा गोण्डा के पत्रकार कौशल पाण्डेय, प्रदीप कुमार शुक्ल, वरिष्ठ प्रधान संपादक प्रमोद कुमार शुक्ल , समाचार संपादक बाबू लाल शर्मा , वेद प्रकाश त्रिपाठी , मनोज कुमार मौर्य,आलोक ओझा, मोहम्मद आवेश अंसारी , मोहम्मद रमजान अली आदि पत्रकार मौजूद रहे। और तमाम पत्रकारों ने अपना विचार रखा और संगठन को मजबूत बनाने बल दिया।
मनोज मौर्य को मंडल अध्यक्ष, प्रमोद कुमार शुक्ल को जिला अध्यक्ष, वेद प्रकाश त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष व प्रदीप शुक्ला को सह संयोजक नियुक्त करने के साथ ही वरिष्ठ पत्रकार आवैश अंसारी को महामंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों ने स्वागत किया। अपनी नियुक्ति के बाद संगठन के मण्डल अध्यक्ष मनोज मौर्य ने कहा कि, पत्रकारों के हितों के लिये वे सदा समर्पित रहे हैं व किसी भी परिस्थित में किसी को अकेला नहीं छोड़ा जायेगा,उनकी हर लड़ाई कंधे से कंधा मिलाते लड़ी जाएगी। जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ल ने कहा कि, पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।

