गोंडा।कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में खाते की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इस मारपीट में पांच लोग घायल हो गए और तीन लोगों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। इन घायलों में एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अचलपुरवा शहजोत गांव में खाते की जमीन की पैमाइश होने के बाद दोनों पक्षों में तनाव हो गया। एक पक्ष ने सीमांकन तोड़ दिया। इसका मुकदमा दर्ज हुआ। और मामला यहीं से गरमा गया। और देखते ही देखते मारपीट हो गई। देवी प्रसाद निवासी ग्राम अचलपुरवा शहजोत को मारपीट कर घायल कर दिया गया। देवी प्रसाद ने बताया कि उनकी जमीन पर गांव के हनुमान सहित अज्ञात लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की। जिसकी शिकायत थाने पर की।

इसी से खुन्नस खाए हनोमान पुत्र राम किशुन, संतराम पुत्र किशुन, अभिमन्यु पुत्र बड़कऊ, दीनानाथ पुत्र राम कृपाल कौशल पुत्र संतराम, सियाराम पुत्र राम चंद्र सहित अज्ञात लोगों ने तीन अगस्त की रात को हमला करके परिवार को मारपीट करके घायल कर दिया और घर में लूटपाट कर घर के सामने खड़ी चार पहिया गाड़ी को भी तोड़ा दिया। गंभीर हालत में तीन लोगों को लखनऊ में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर नहीं मिली है तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

