इमरान अहमद
गोंडा।शनिवार को अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने पोर्टरगंज स्थित बालक,बालिका गृह का निरीक्षण किया।इस दौरान बालक,बालिका गृह में बालिकाओं से उनके स्वास्थ्य,भोजन व शिक्षा की जानकारी ली।
श्री हसनैन ने बालक,बालिका गृह में भोजन की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान अपर जिला जज ने बालक,बालिका गृह में कार्यरत कर्मचारियों को साफ-सफाई,सुरक्षा और कागजातों को व्यवस्थित रखने के लिए निर्देश दिया। कर्मचारियों ने बताया गया कि मौजूदा समय में बालक,बालिका गृह में 24 बालिकाएं व एक बालक है। निरीक्षण के दौरान विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया।
अपर जिला जज ने मौजूद बालक,बालिकाओं को उनके विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।निरीक्षण के दौरान डिप्टी चीफ़ एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी,असिस्टेंट एलएडीसी बृज लाल तिवारी व विधिक सेवा प्राधिकरण के अंकित वर्मा समेत बालक,बालिका गृह में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।

