गोंडा।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश भर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र की अगुवाई मे जिलाधिकारी कार्यलय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन भी दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा अघोषित विद्युत कटौती से किसान,विद्यार्थी,कामगार सब परेशान हैं,अपराध बढ़ा है,उत्पादन कम होने से मंहगाई चरम पर है।किसान अपने खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहा है।
पुरानी और जर्जर लाइनों के चलते आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ट्रांसफार्मर तक बदलने में हफ्तों लग जाते हैं।ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने मांग की।जर्जर लाइन खंभों को दुरुस्त कर शासन द्वारा निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति सुनशिश्चित की जाए।
इस मौके पर शिव कुमार दुबे,सगीर खान,प्रद्युम्न शुक्ला,ओम प्रकाश सोनकर,विनय प्रकाश त्रिपाठी,शुक्ला प्रसाद शुक्ला सभासद शाहिद अली कुरेशी,अब्दुल सईद,वसीम सिद्दीकी,चांद खान,अविनाश मिश्रा,मोहमद सलीम,अबसार अहमद,राम तेज यादव,अभिमन्यु सोनकर,जानकी प्रसाद सहित तमाम कांग्रेसीजन मौजूद रहे।

