गोण्डा।शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम गुरुवार को बच्चों में माडल बनाओ और इनाम पाओ की प्रतियोगिता रखी गई।इस प्रतियोगिता में स्कूल के दस बच्चों ने विज्ञान शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया की देखरेख में हिस्सा लिया।और कम लागत व अधिक लाभ के लिए कबाड़ की वस्तुओं का संयोजन कर विविध माडल,प्रोजेक्ट व सहायक शिक्षण सामग्री का निर्माण किया।

कक्षा सात में तालीम हासिल कर रहे वृजमोहन पाल ने गत्ता, गोंद व चार्ट पेपर की मदद से जोड़,घटाव व गुणा करने की मशीन। वहीं आकाश वर्मा ने एक ऐसे साउंड सिस्टम का निर्माण किया जो मोबाइल के ब्लूटूथ से लिंक करके किसी शैक्षिक कार्यक्रम को सुना जा सकता है। युवराज यादव ने गत्ता, गुब्बारा व पाइप का संयोजन कर श्वसन तंत्र की क्रियाशील मॉडल बनाया। वहीं मंजीत भारती व दूधनाथ ने गत्ता,टेप,फोम व झाड़ू के सींक की मदद से कूलर का का निर्माण किया। तो गौरव कनौजिया,रामू यादव,अमन भारती, अब्दुल करीम, सचिन व प्रमोद ने भी उपयोगी माडल का निर्माण किया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार भारती, शताब्दी वर्मा, अरुण कुमार सिंह, पूनम वर्मा, चित्रावती मौर्य, अमर ज्योति शर्मा, पूनम यादव मौजूद रहीं।

