घनश्याम
गोंडा।जिले में एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार मोहन लाल चौहान साकेत महाविद्यालय अयोध्या में एल० एल० बी० के छठे सेमेस्टर की परीक्षा देने गया था। बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी से आये नकाबपोश बदमाशों ने मोहन लाल चौहान पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों के इस हमले में पत्रकार के सिर और पेट में गंभीर चोटें आयीं है। पत्रकार के सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही बेहोश हो गये। लोगों के दौड़ने पर नकाब पोश बदमाश बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गए।
पीड़ित पत्रकार ने बताया कि नकाब पोश बदमाशों के हाथ में अवैध तमंचा था। बदमाश जान से मारने की नियति से कनपटी पर तान दिया। और हाकी स्टिक मुक्का थप्पड़ लात घूंसो से बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने मेरी गाड़ी को सड़क पर रुकवा लिया। और पंकज शर्मा के चचेरे भाई अरविंद शर्मा के ऊपर गांव में चल रहे मुकदमे में सुलह करने की बात कहने लगे। पत्रकार मोहनलाल ने कहा कि इसमें आप दखलअंदाजी क्यों कर रहे हैं तो बदमाशों ने कहा कि पंकज शर्मा जो आपके गांव का निवासी है मेरा परम मित्र है इसलिए उसके भाई के ऊपर लगे हुए मुकदमे में सुलह कर लो वरना जान से मारे जाओगे। पत्रकार के मना करने पर बदमाशों ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए हॉकी स्टिक लात घूंसो और मुक्के से पत्रकार की पिटाई कर दी। लोगों के दौड़ने पर घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की बाइक को बदमाश छोड़कर मौके से भाग गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। और चेचिस नम्बर के आधार पर गाड़ी मालिक का पता लगा लिया है। घटना की तहरीर नगर कोतवाली अयोध्या में दी गयी है। पुलिस ने कई धाराओं में 351(2) 352, 115(2) और 110 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
वहीं बदमाशों की पहचान हो जाने पर बदमाशों ने जानलेवा हमला करने की सुपारी देने वाले का नाम कबूल कर लिया है। हमले की सुपारी देने वाला अपराधी पंकज शर्मा पुत्र अखिलेश शर्मा निवासी ग्राम जबर नगर। जिसे बचाने के लिए कुछ एक आपराधिक प्रवृत्ति के लोग पत्रकार पर सुलह करने के लिए दबाव बनाने लगे हैं। और सुलह न करने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। जिसकी रिकॉर्डिंग पत्रकार के पास सुरक्षित रखी हुई है। वहीं पीड़ित पत्रकार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मुकदमे में वांछित अपराधी मेरी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। पत्रकार ने प्रशासन से अपने व परिवार के जान माल की सुरक्षा करने व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

