गोंडा।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का जिलाध्यक्ष प्रमोद पांडे को बनाया गया। पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने फूल माला, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर भेंट किया। मौजूद पत्रकारों से संगठन को मजबूत करने की अपील की।
बैठक में मौजूद देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि देवीपाटन मंडल के सभी चारों जिले गोंडा,बलरामपुर,बहराइच व श्रावस्ती में शीघ्र ही संगठन का विस्तार करते हुए संगठन को मजबूत बनाया जाय। मंडलीय सचिव महेश गोस्वामी संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि संगठन के किसी भी पत्रकार की कोई भी समस्या हो उसके लिए हम सभी सदैव तत्पर हैं। और एकजुट होकर पीड़ित पत्रकार की समस्याओं का निवारण किया जायेगा।

