गोंडा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जिले के इंटर कॉलेजों में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन दिया है।
दिए गए ज्ञापन में मांग की है कि गैर मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों को बंद किए जाने,अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटर को बंद करने,फीस वृद्धि के नाम पर अवैध वसूली,टामसन इंटर कॉलेज से संबंधित समस्याएं, जिले के सभी विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्थित व्यवस्था। जिला पुस्तकालय में सीट बढ़ाने की मांग व नवीन पुस्तकों की व्यवस्था। और विद्यालयों में नियमित कक्षाएं सुचारू रूप से चलने तथा जिले के प्रमुख विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने के लिए प्रयास किये जाने, जिले के सभी छात्रावास में व्याप्त समस्याओं को दूर करने, जिले में कुछ विद्यालय ऐसे जहां पर कंप्यूटर होने के बाद भी कंप्यूटर शिक्षा सुचारू नहीं चल रही है। वहां कंप्यूटर शिक्षा को व्यवस्थित करने जैसे विभिन्न बिंदुओं की मांग की है, जिला संयोजक कुलदीप तिवारी ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना कल से ही छात्र तो हेतु सदैव तत्पर है वर्तमान सत्र संचालित हो चुके हैं ऐसे में जिले के प्रत्येक विद्यालयों में विभिन्न समस्याएं देखने को मिल रही है इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दस सूत्रीय मांग रखी है तथा समस्याओं का शीघ्र समाधान न मिलने पर उग्र आंदोलन करने की बात कही, इस दौरान विभाग संयोजक मुकेश सोनी, जिला सह संयोजक अभिनव सिंह, जिला संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, नगर विस्तारक अभिषेक ,नगर मंत्री रवि शुक्ला,अजय तिवारी, उमाकांत, अमरेश प्रजापति, राजीव प्रजापति रंजीत,अजय श्रीवास्तव, हर्ष सिंह, मनीष सिंह कनौजिया, आदर्श पांडे, हिमांशु पांडेय व चंदन मौजूद रहे।

