गोंडा।जिले के फातिमा स्कूल में दहशत के पर्याय बना तेंदुआ को पकड़ने में वन विभाग को पांचवे दिन कामयाबी मिल ही गई।डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि तेंदुए से किसी को नुकसान नहीं हुआ है।तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया था और ट्रैंकुलाइजर टीम भी लगाई गई थी।
शनिवार को तेंदुआ अचानक पिंजड़े में फंस गया।फातिमा स्कूल में पहुंच तेंदुआ आखिरकार पकड़ में आ ही गया। वन विभाग की टीम ने पांचवें दिन ट्रैंकुलाइज करके तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली है।तेंदुआ की स्कूल में दस्तक होने से बच्चों की पढ़ाई बंद कर दी गई थी।इसके बाद तेंदुआ को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया।डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है।तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया था और ट्रैंकुलाइजर टीम भी लगाई गई थी।शनिवार को तेंदुआ अचानक पिंजड़े में फंस गया।इसके बाद उसे टैंकुलाइज कर बेहोश किया गया। उसे वन विभाग टीम ले कर आई है।और उसे सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

