गोंडा।महाराजगंज-बालेश्वरगंज मार्ग पर पहलीपुरवा गांव के पास बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।बाइक पर बीच में बैठे युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।बाइक चालक व बाइक पर पीछे बैठी महिला घायल हो गई।
तरबगंज थाना क्षेत्र के बेलसर भटपुरवा निवासी मेराज 35 वर्ष अपनी भाभी शाबिया व गांव के चाचा रियाज के साथ बाइक से रौजा गांव स्थित रज्जब अली हटीला शाह गाजी की दरगाह पर जा रहा था। बाइक सवार वजीरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहली पुरवा में हजरत यूसुफ शाह के मजार के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी महिला और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल व बाइक पर बीच में बैठे मेराज की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सोनबरसा गांव के प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र मिश्रा ने वजीरगंज पुलिस को इत्तिला दी।इत्तिला पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया गया।जहां गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दोनों का इलाज चल रहा है।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामाकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है,तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

