गोंडा।शनिवार को मनकापुर-नवाबगंज मार्ग के बगल एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।शनिवार सुबह नवाबगंज थाना क्षेत्र के मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर स्थित सिरसा फॉर्म में एक किसान सब्जी तोड़ने के लिए अपने खेत गया था।खेत वो 48 वर्षीय अधेड़ का खून से लथपथ शव पड़ा देखा।
हत्या कर फेंका लाश
प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो अधेड़ की हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया गया है।उसके सिर और शरीर में कई जगह चोट के निशान दिख रहे हैं।लाश मिलने की सूचना किसान ने पुलिस को दी।
सड़क पर खड़ी मिली बाइक
किसान के खेत के सामने सड़क के किनारे बस्ती से रजिस्टर्ड एक बाइक खड़ी मिली।बाइक के बारे में ज्ञात हुआ कि बाइक बस्ती जिले से बिक्री होकर सिद्धार्थनगर जिले के शिव नगर के किसी व्यक्ति को बेची जा चुकी है।
फॉरेंसिक टीम की जांच
लाश की सूचना पर नवाबगंज पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया,पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर अधेड़ की शिनाख्त के लिए सुराग रसी के प्रयास में जुटी है।
मृतक की उंगली में सफेद नग की अंगुठी
मृतक पैंट शर्ट पहने है और गमछा भी रखे रहा और पैंट का रंग क्रीम,शर्ट का रंग चमकदार क्रीम दिखाई पड़ रहा है।मृतक के अनामिका उंगली में सफेद रंग की नग वाली अंगूठी पहन रखा है।
अधिकारी उवाच
नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने दूरभाष पर यूपी लाइव टाइम 24×7 को बताया कि किसान की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।घटनास्थल के करीब से एक बाइक मिली है। मृतक की पहचान बाइक के जरिए पहचान करवाने की कोशिश जारी है।

