मनकापुर:एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सेण्ट थॉमस स्कूल मनकापुर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।प्रबंधक नौशाद ख़ान ने कहा कि वृक्षों से ही हमारा जीवन सुरक्षित रहता है.यह दृश्य हम कोविड के दौरान देख चुके हैं।

उस समय वातावरण शुद्घ हुआ तो इससे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि हुई थी. लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की गयी है! प्रधानाचार्य डी.के. शुक्ला ने सभी बच्चों को अपनी मां के नाम पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया. साथ ही लगाए गए पौधे की सुरक्षा के लिए सजग रहने की हिदायत दी गई।

