गोंडा।भाजपा के अनुषंगिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिन की बधाई पीएम नरेंद्र मोदी ने पत्र मेल कर बधाई दी,वीडियो कॉलिंग कर सर्वेश पाठक के कार्यों की सराहना करते हुए पीएम ने कहा कि सर्वेश पाठक द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।देश में हजारों की संख्या में लोगों से रक्तदान करवा कर मिशाल क़ायम किया है।वास्तव में ऐसे कार्यकर्ता पर मुझे नाज है।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा की आप सदैव स्वस्थ रहें यही शुभकामना है।प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री पाठक द्वारा किये जा रहे सामजिक कार्यों की भी सराहना की है।

पीएम द्वारा किए गए वीडियो कॉलिंग से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। लोग श्री पाठक को बधाई दे रहे हैं। सच्चे समाजसेवी को सच्चा समाजसेवी ही समझ सकता है। चाहे भले ही वो देश का प्रधानमंत्री ही क्यों न हो। उनके इस कार्य से कामगार कर्माचारी, श्रमिकों व मजदूरों में काफी उत्साह है। यूपी लाइव टाइम 24×7 से बात करते हुए श्री पाठक ने कहा कि जिस प्रकार मुझ जैसे कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री ध्यान में रखते हैं। वास्तव में हमारे देश का सौभाग्य है कि ऐसा प्रधानमंत्री देश को मिला है। हम सभी कार्यकर्ताओं को गर्व है कि हर व्यक्ति का चिंतन कर मुझे प्रधानमंत्री के द्वारा मिली बधाई से मुझमें व कार्यकर्ताओं में काफी ऊर्जा का संचार हुआ है।मैं पूरी तन्मयता के साथ जी जान लगाकर पार्टी का कार्य करता रहूंगा।

