बनारसी मौर्या
नवाबगंज,गोंडा।खून के रिश्ते हो रहे तार-तार,दोस्तों इस जमाने को क्या हो गया है।ऐसा ही एक मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गाँव के मजरे सिंगाराय पुरवा काप्रकाश में आया है। सिंगाराय पुरवा की निवासिनी मालती ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है।महिला द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटा धनीराम शराब पीता है।
शराब पीने के बाद आये दिन गाली गुप्ता देते हुए मारता पीटता है और पैसे मांगता है।पैसा न देने पर वो शराब के लिए घर का सामान बेच देता है। बेटे की इस करतूत से पूरा परिवार परेशान है। पीड़िता का आरोप है कि बेटा धनीराम शराब पीने के साथ ही शरीर में ड्रग भी इंजेक्ट करता है। और अपनी पत्नी के साथ भी रोज मारपीट करता है। इस संवंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया की महिला की तहरीर मिली है जाँच की जा रही है।

