गोंडा।सूबे में आन लाइन हाजिरी को लेकर छह लाख शिक्षक आर-पार की लडाई के मूड में है। इनकों ईल नहीं मिलती,इन्हें साल में 14 सीएल, दोपहर में स्कूल के समय तबियत बिगड़ने पर हाफ डे लीव नहीं मिलती और प्रमोशन भी नहीं मिलता और न ही बीमारी का भत्ता मिलता है। वहीं ग्राम पंचायतों में तैनात सपफाई कर्मियों को ये सुविधाएं मिल रही है।
मंगलवार को जिले के परिषदीय शिक्षकों ने आनलाइन हाजिरी को लेकर काला फीता बांधकर विरोध जताया।कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह व पूर्व सांसद वृजभूषण शरण सिंह को ज्ञापन दिया। शिक्षकों ने तरबगंज विधायक प्रेमनारायण पांडेय, सदस्य विधान परिषद अवधेश कुमार सिह, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह को भी ज्ञापन दिया है। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती बाराबंकी,महराजगंज समेत अन्य सभी जिलों में भी शिक्षकों का विरोध जारी है। गोंडा के साढ़े सात हजार शिक्षक अपनी मांगो को लेकर आनलाइन हाजिरी का विरोध कर रहे हैं। शिक्षक संघर्ष समिति ने सांसद को दिए गए तीन सूत्रीय मांग पत्र में ऑनलाइन हाजिरी पर तत्काल रोक लगाने, परिषदीय शिक्षको को 30 ईएल की सुविधा प्रदान करने व अर्धदिवस का आकस्मिक अवकाश प्रदान करने की मांग की है। सांसद श्री सिंह ने शिक्षकों से कहा कि जल्द ही इस मुद्दे पर सीएम से मिलकर बात कर समाधान का प्रयास होगा।
इस अवसर पर शिक्षक अनूप सिंह, अमर यादव , किरन सिंह रवि सिंह, सत्यवान सिंह, सतीश पाण्डेय, विशाल, राम कृष्ण, आज़ाद बेग, गौरव पाण्डेय, पवन सिंह, परवेज़ आलम, उदय भान वर्मा, अत्रेय मिश्र, शिव कुमार गुप्ता, शान मोहम्मद, संजय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, शिव कुमार,चंदन सिंह, गिरीश पाण्डेय, आलोक सिंह, सुमित सिंह, बृजभूषन पाण्डेय, हंस राज वर्मा, राजेश तिवारी, कीर्तिवर्धन सिंह, राम कृष्ण सिंह, आलोक सिंह, सुमित सिंह, परीक्षित सिंह, स्मिता सिंह, नीलम शुक्ल, सीमा परवीन, ममता, रानू पाठक, मंजुला शुक्ल, रश्मि सिंह, उदयभान वर्मा, परवेज अकरम समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

