कटराबाजार,गोंडा।स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कटराबाजार में एक बंदर ने उत्पात मचा रखा है।बताया जाता हैं कि यह बीते एक सप्ताह भर के भीतर पुलिस उपनिरीक्षक समेत कई लोगों को काट चुका है। वहीं नगर पालिका की टीम बंदर को पकड़ने में नाकाम रहीं।
बुधवार को कटराबाजार के थाने के उपनिरीक्षक रामआशीष मौर्य दरवाजा खोलकर कमरे में बैठे थे, अचानक बंदर ने झपटकर दाहिने हाथ व पैर में काट लिया। जिससे वह जख्मी हो गए और चार टांके लगाने पड़े। थाने के वाहन चालक जयप्रकाश को भी दौड़ा लिया। जिन्हें हल्की खरोंच आई। इसके अलावा दो दिन पहले भारतीय इंटर कॉलेज के कर्मी जवाहर को काटकर घायल कर दिया। कक्षा सात के छात्र अभिषेक को भी काट लिया। चार दिन पहले नगर के प्रतीक, शिवकुमार, सुनील, शोभाराम को भी यही बंदर काट चुका है। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी धनुषधारी सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। बंदर पकड़ने वाली रेस्क्यू टीम को लगाया गया है। लेकिन यह कार्य अकेले संभव नहीं है,लोगों के सहयोग से ही उसे पकड़ा जा सकता है।

