गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह की अगुवाई में गठित थाना को0 नगर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0- 494/24 धारा 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये दो आरोपियों समीर व शेरू को निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के गेट नं0 II के पास गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद बैट्री काले नारगी रंग की बरामद किया गया।
ये हुई थी घटना
वादी गंगाशरण शुक्ला पुत्र मेवालाल शुक्ला निवासी जोतिया थाना धानेपुर ने थाना कोतवाली नगर में सूचना दि कि दिनांक 03 जुलाई 2024 को वह अपनी टैम्पू कचेहरी के सामने खड़ी करके चाय पीने चला गया था। की अज्ञात चोरो द्वारा उनके टैम्पू की बैटरी चोरी कर लिया गया। तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में मु0अ0सं0- 494/24, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी व बैट्री बरामदगी हेतु टीमों का गठन किया था। शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों समीर व शेरू को निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के गेट नं0 II के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद बैट्री काले नारगी रंग की बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस ने न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
समीर पुत्र अय्यूब निवासी काशीराम कालोनी पंतनगर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा व
शेरू पुत्र मकबूल निवासी पटेल नगर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
क्या हुआ बरामद?
1 बैट्री काले नारगी रंग (चोरी की)
टीम में शामिल पुलिस
उ0नि0 राकेश कुमार
का0 विजय सिंह व
का0 जितेन्द्र कुमार गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे।

